बाल विवाह रोकथाम हेतु रैली निकाल किया जागरूक

केकड़ी 2 मई (पवन राठी)राज्य एवम जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के निर्देशों की पालना में तालुका विधिक सेवा समिति केकड़ी द्वारा सोमवार को बाल विवाह की रोकथाम के लिए आमजन को जागरूक करने के मकसद से रैली निकाली गई।
रैली को तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवम ए डी जे संख्या 2 कुंतल जैन ने न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
इस अवसर में ए डी जे 2 कुंतल जैन अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या एक युवराज सिंह सिविल मजिस्ट्रेट मर्यादा शर्मा सी बी ई ओ राधेश्याम कुमावत सहित न्यायिक कर्मचारीगण एवम शिक्षक गण उपस्थित थे।
रैली को संबोधित करते हुए न्यायिक अधिकारियों ने कहा बाल विवाह न केवल कानूनी अपराध है बल्कि यह एक सामाजिक बुराई भी है।इसलिए बालविवाह की रोकथाम बहुत जरूरी है। यदि समय रहते बाल विवाह को नही रोका गया तो आनेवाली पीढियां हमे कभी माफ नही करेगी।बाल विवाह करने या करवाने वाले को कानून में सजा का प्रावधान है।
रैली न्यायालय परिसर से तीन बत्ती चौराहा अजमेरी गेट घंटा घर सदर बाजार खिड़की गेट बस स्टैंड होते हुए वापस न्यायालय परिसर पंहुच सम्पन्न हुई।

error: Content is protected !!