अजमेर जिले की सीमा गौरव यात्रा का भव्य स्वागत

अजमेर 02 मई 2022 – अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल द्वारा निकाली जा रही आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर गौरव यात्रा का आज अजमेर जिले की सीमा पर ग्राम शेरमाला पहुंचने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा, महिंद्र जीत सिंह मालवीय, राज्य जल संसाधन मंत्री स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र के अध्यक्ष मुमताज मसीह, केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त प्रदेश उपाध्यक्ष इंसाफ नसीम अख्तर, अजमेर डेयरी चेयरमैन रामचंद्र चौधरी, देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ की अगुवाई में पद यात्रियों का स्वागत किया गया।
यह जानकारी देते हुए द्रोपदी कोली ने बताया कि इस दौरान सभी नेताओं ने सेवादल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आजादी के संघर्ष के दौरान नेताओं की गाथाओ का स्मरण किया। उन्होने कहा कि उनकी शहादत से ही हम आज खुली हवा में सांस ले रहे है। इस यात्रा में सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, महामंत्री लालजी मिश्रा, सचिव मधु गुरंग, कल्पना भटनागर, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वाजपेई, हरियाणा की ज्योति खन्ना, राजस्थान प्रदेश सेवादल के अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष हटेला,दिनांक देशबंधु शर्मा 6 अप्रैल से लगातार पैदल चल रहे है।ं
सीमा पर स्वागत करने वालों में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल महिला विंक की कार्यकारी अध्यक्ष द्रौपदी कोली, कैलाश झालीवाल, जय शंकर चौधरी, शैलेंद्र अग्रवाल, देशराज मेहरा, हरिप्रसाद जाटव सहित अजमेर नगर निगम के नौरत गुर्जर, विपिन बेसिल, सर्वेश पारीक, हेमंत जोधा, कपिल सारस्वत, भरत यादव, लोकेश चारण आदि पार्षदगण मौजूद थे।

(द्रोपदी कोली)
9351329069

error: Content is protected !!