दिनांक 3 मई 2022, मंगलवार को फ्लाइंग बड्रर्स सोसाइटी ने जय अम्बे समिति वृद्ध आश्रम में भजन संध्या का आयोजन किया।
संस्था की संस्थापक अध्यक्ष अम्बिका हेड़ा ने बताया कि फ्लाइंग बड्रर्स सोसाइटी अपनी सभी गतिविधियों में संस्था के सदस्यों की रूची अनुरूप ही कार्यक्रम रखता है। वृद्ध आश्रम में सभी बुजुर्ग है और प्रतिदिन भजन करते हैं इसलिए आज संस्था के सदस्यों ने उनके साथ समय बिताने का निर्णय लिया।
कार्यकारी अध्यक्ष अंजू जाजू ने बताया कि आज वृद्ध आश्रम के सदस्यों और संस्था के सदस्यों ने ग्यारह हनुमान चालीसा के पाठ किए और भजन गाए।
कार्यकारी उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी बाकलीवाल ने बताया कि वृद्ध आश्रम परिवार को फ्लाइंग बड्रर्स परिवार की ओर से इस माह का राशन उपलब्ध करवाया गया। सभी के अनुरूप ही नाश्ता और आइसक्रीम रखी जिसका बहुत प्रसन्न होकर सभी बुजुर्गों ने लुफ्त उठाया।
संस्था के सदस्य पूर्वा गर्ग की ओर से सभी वृद्धाश्रम सदस्यों को टाॅवल भेंट स्वरूप दिए गए।
कार्यक्रम की व्यवस्था – पूर्णिमा मालू, सोनू गर्ग, कोमल नवाल, मनीषा नवाल, पारूल भार्गव, कशिश साधवानी के द्वारा कि गई।
संस्था के सदस्यों ने पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
