अखिल भारतीय सम्राट पृथ्वीराज चौहान तीरंदाजी प्रतियोगिता मंगलवार 10 मई से

अजमेर 09 मई। देश की एकता एवं अखण्डता की रक्षार्थ अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शिरोमणी सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 856वीं जयन्ती व पृथ्वीराज चौहान स्मारक के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में अखिल भारतीय सम्राट पृथ्वीराज तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 10 व 11 मई को लोहागल रोड स्थित करणी स्पोर्ट शूटिंग एडवेंचर अकेडमी परिसर में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के छात्र व छात्रा तीरंदाज भाग लेंगे।
प्रतियोगिता के संयोजक हिम्मत सिंह राठौड़ के अनुसार इस प्रतियोगिता में लिटिल चैम्प, अण्डर 9 व 14, इंडियन मुकाबले होंगे। वहीं सब जूनियर अण्डर 17, जुनियर अण्डर 19 तथा सीनियर वर्ग (ओपन वर्ग) के अलग-अलग मुकाबले हांेगे। प्रतियोगिता के निर्णायक एवं तकनीकी अधिकारी विपिन कुमार शुक्ला, जीतमल सिंह एवं बलवीर सिंह राठौड़ होंगे। प्रतियोगिता प्रातः 8 बजे प्रारम्भ होंगी। इस प्रतियोगिता में अखिल भारतीय स्तर पर तिरंदाज भाग लेंगे।
समारोह समिति द्वारा 10 मई से 29 मई तक लगातार कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। सभी विजेताओं को पुरस्कार मुख्य समारोह 29 मई 2022 को सांय 6 बजे से तारागढ़ पर्वत श्रृंखला पर स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक, अजमेर पर वितरित किए जाएंगे।

(विनीत लोहिया)
मो. 9549860966

error: Content is protected !!