अजमेर ! कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल ने भारतीय जनता पार्टी के अजमेर कार्यालय के उद्घाटन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास नहीं केवल भारतीय जनता पार्टी का विकास हुआ है। पूर्व विधायक जयपाल ने प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने मात्र 7 साल में दिल्ली सहित देश में सभी जिला मुख्यालयों पर आलीशान कार्यालय को बनाकर सत्ता का दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा कि आम जनता को ठग कर भारतीय जनता पार्टी ने केवल अपना विकास किया है। भारतीय जनता पार्टी जनविरोधी पार्टी है और इसकी कथनी और करनी नीयत और नीति में फरक है। उन्होंने कहा कि महंगाई बेरोजगारी भुखमरी भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार की देन है। जिससे आम आदमी त्रस्त है। आम जनता का ध्यान हटाकर हटाने के लिए भाजपा धार्मिक एजेंडा चला रही है। आम जनता केंद्र की भाजपा सरकार को चुनकर ठगा सा महसूस कर रही है।
डॉ राजकुमार जयपाल
9414400000