सिन्धुदर्शन तीर्थयात्रा में सिन्धु सभा कार्यकर्ता करायेगें पंजीयन

26वीं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा 23 से 26 जून को लेह लद्धाख में
आजादी के अमृत महोत्सव का होगा सिन्धु उत्सव

12 मई- सिन्धुदर्शन तीर्थयात्रा में सिन्धु सभा के कार्यकर्ता ऑनलाइन पंजीयन के लिये सभी ईकाईयों के कार्यकर्ताओ को जोडकर आयोजन करायेगें एवं इस वर्ष शहीद हेमू कालाणी का जन्म शताब्दी वर्ष होने के कारण देश भर में सभी ईकाईयों में देशभक्ति के कार्यक्रम किये जा रहे हैं एवं लेह लद्धाख में भी आयोजना किया जायेगा। ऐसे विचार राजस्थान की ऑनलाइन बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भगतराम छाबडा ने प्रकट किये।
यात्रा समिति के मुकेश लखवाणी ने कहा कि 26वीं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा 2022 लेह लद्धाख में 23 से 26 जून को आयोजित की जायेगी जिसमें आजादी के 75वी वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव का सिन्धु उत्सव के तहत देशभक्ति आधारित कार्यक्रम भी किये जायेगें। सभी प्रदेशों में ऑनलाइन बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। लेह लद्धाख में सिन्धु माता की पूजा अर्चना, बहिराणा साहिब की पूजन के साथ एकता, अखण्डता, सद्भाव एवं समन्वय का प्रतीक सिन्धु दर्शन उत्सव आयोजित होगा। भारतीय सिन्धु सभा, हिमालय परिवार के साथ विभिन्न संगठनों की भागीदारी से सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा का आयोजन किया जाता है।
प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि तीर्थयात्रियों का ऑनलाईन पंजीयन हो रहा है। तीर्थयात्रा वायु मार्ग दिल्ली-लेह-दिल्ली एवं सडक मार्ग चंडीगढ-मनाली-लेह-जम्मू व जम्मू-लेह-मनाली-चंडीगढ़ से होगी।
बैठक में संरक्षक सुरेश कटारिया, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी, प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी, मूलचंद बसताणी, वंदना वजीराणी, मोहन तुलस्यिाणी, घनश्याम हरवाणी, डॉ.प्रदीप गेहाणी, राधाकिशन शिवनाणी, घनश्याम मेंघवाणी, जोधराज तनवाणी, महेश टेकचंदाणी, प्रकाश फूलाणी, तुलसी संगताणी, महेश किशनाणी, रमेश वलीरामणी, दिलीप ज्ञानचंदाणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
मो. 9414705705

error: Content is protected !!