पारीक युवा क्लब एवं आर्य वीर दल के संयुक्त तत्वाधान में ऋषि उद्यान में 17 मई से 22 मई तक प्रतिदिन सुबह 6:00 से 7:00 तक चलाया जा रहा योग शिविर का समापन किया गया। युवा क्लब के पदाधिकारी सुशील पारीक ने बताया कि योगाचार्य विश्वास पारीक कमलेश पारीक द्वारा योग शिविर में आसन प्राणायाम सूर्य नमस्कार मुद्राओं आदि पर जानकारी शिविरार्थियो को दी गई। युवा क्लब द्वारा योग के पश्चात प्रतिदिन अंकुरित अनाज करेला एलोवेरा चुकंदर लौकी का जूस दिया गया एवं समापन पर निशुल्क ब्लड बीपी शुगर व अन्य की जांचे की गई। कार्यक्रम में किशन पारीक, नीरज पारीक, अमित पारीक, अरुण पारीक, ओम प्रकाश पारीक, नवरत्न पारीक मुकेश पारीक श्रीमती मीनू पारीक अनुराधा पारीक, उर्मिला पारीक, श्वेता पारीक आदि ने भाग लिया।अंत में सुशील पारीक ने योग शिविर सुचारू रूप से चलने पर एवं प्रतिदिन योग शिविर में आने पर सभी का आभार व्यक्त किया।
प्रवक्ता
सुशील पारीक
पारीक युवा क्लब
मो. 9829077444