-देवनानी ने न्यू कायस्थ काॅलोनी और बलदेव नगर में गली नंबर तीन में सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
-दोनों स्थानों पर नागरिकों से देवनानी का जताया आभार, गर्मजोशी से किया स्वागत
अजमेर, 17 जून। पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा है कि उनके जनता और उसकी मूलभूत समस्याओं का समाधान कराना ही सर्वोपरि है। इसीलिए वे पहले वह कार्य कराते हैं, जिससे जनता को सीधा लाभ मिले। इनमें नाली, सड़क, पुलिया, चिकित्सालय भवन आदि का निर्माण और मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता से कराते हैं।
देवनानी शुक्रवार को वार्ड 67 में न्यू कायस्थ काॅलोनी में करीब छह लाख रूपए की लागत से सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य और वार्ड 75 में बलदेव नगर स्थित गली नंबर तीन में करीब 10 लाख रूपए की लागत से मुख्य सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के बाद क्षेत्रवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा, जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका हमेशा यही प्रयास रहता है कि जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़े। जिन-जिन क्षेत्रों से जनता से विकास कार्य के लिए जो भी प्रस्ताव मिलते हैं, तो वे उन पर प्रमुखता से गौर करते हैं।
देवनानी ने कहा कि इन दिनों बरसात के आने वाले मौसम को देखते हुए टूटी-फूटी सड़कें सीसी या डामरीकरण से नई बनवाने, नालियां और पुलियाएं बनवाने तथा सड़कों की मरम्मत कराने के प्रस्ताव मिल रहे हैं। वे नागरिकों से मिलने वाले प्रस्तावों पर तकमीना तैयार कराकर तुरंत प्रस्ताव बनाकर अपनी अभिशंसा के साथ प्रशासन को भेज देते हैं। साथ ही अधिकारियों से संपर्क कर तुरंत काम शुरू करने के लिए कहते हैं। यही कारण है कि नागरिकों को लंबे समय तक किसी कार्य के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता है।
दोनों क्षेत्रों में निर्माण कार्य शुरू होने पर नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने देवनानी का आभार जताते हुए साफे व मालाएं पहनाकर गर्मजोशी के साथ शानदार स्वागत किया। नागरिकों ने कहा कि उनके क्षेत्र में सड़कें व नालियां बनने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। इस मौके पर पार्षद नलिनी शर्मा,पार्षद रमेश चेलानी,शहर भाजपा के जिला मंत्री राजेश शर्मा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय नरूका, दयालराम सवासिया ,सौरभ गौड,न्यू कायस्थ काॅलोनी अध्यक्ष रमेश अजमेरा, विकास माथुर, संजीव माथुर, अरूण भाटी, भारत बंसल, संजीव चतुर्वेदी, सरोज चैधरी, भरत ओझा आदि मौजूद रहे।
