अजमेर ! पुर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ राजकुमार जयपाल ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना से भाजपाइयों एवं संघीय के लिए है। केंद्र की मोदी सरकार भाजपाइयों एवं संघीय को सरकारी खर्चे पर प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराएगी।
पुर्व विधायक डॉ जयपाल ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने अग्निपथ योजना देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैी
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हर वर्ष 2 करोड नौकरी देने का वादा कर सत्ता में काबिज होने के बाद नौकरी के नाम पर धोखा दिया है।
उन्होंने कहा कि सेना में अग्निवीर की नियुक्ति से गलत परंपरा प्रारंभ हो जाएगी और भविष्य में सभी विभागों में इस तरह की परंपरा लागू की जाएगी जो कि नीतिगत गलत है।
उन्होंने कहा कि 4 साल वर्ष सेना में नौकरी करने के बाद जब युवा वर्ग को कोई रोजगार नहीं मिलेगा तो वह प्रशिक्षित भूतपूर्व सैनिक समाज के लिए एक चुनौती बन जाएगा जिसके भविष्य में परिणाम घातक होंगे।
पुर्व विधायक डॉ जयपाल ने वीके सिंह के वक्तव्य पर तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने रिटायरमेंट टालने के लिए 62 साल की उम्र में अदालत चला गया था वह आज युवाओं को 23 वर्ष की उम्र में रिटायर होने के लिए सलाह दे रहा है ! जो की शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि युवाओं को जॉब सिक्योरिटी चाहिए ना की सिक्योरिटी का जॉब!
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष कुलदीप कपूर फकरे मोइन. महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान सचिव सागर मीणा डॉ संजय पुरोहित ने भी अग्निपथ योजना को अविवेकपूर्ण एवं अनीतिगत बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर तानाशाही कर रही है एवं सेना को कमजोर करने पर आमादा है।
कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र सरकार से अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग की
डॉ राजकुमार जयपाल
+919414400000