जंतर-मंतर मैदान पर किया विषाल सत्याग्रह का आयोजन

केन्द्र की बीजेपी सरकार की दमनकारी नीतियों के विरूद्ध जंतर-मंतर मैदान पर किया विषाल सत्याग्रह का आयोजन
आज दिनांक 20 जून 2022 – केन्द्र की बी.जे.पी सरकार की दम्मनकारी नीतियों के खिलाफ व प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी )जाँच एजेंसी का दुरुपयोग किये जाने के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस सेवादल, यूथ कांग्रेस, एन.एस.यू.आई, महिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली स्थित जंतर मंतर मैदान एक ‘‘विशाल सत्याग्रह’’ का आयोजन रखा गया जिसमें केंद्रीय नेतृत्व ने मोदी सरकार द्वारा सी.बी.आई, इनकम टैक्स व ई.डी जैसी संस्थाओं को अपने इशारे पर नचाने व बेवजह परेषान करने का विरोध कर प्रदर्षन किया।
यह जानकारी देते हुए अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पूर्व पार्षद विजय नागौरा ने बताया कि उक्त सत्याग्रह कार्यक्रम के आयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश काबिले तारीफ था। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता ने हाथो में ‘‘जाँच ऐजंसियो का दुरुपयोग बंद करो’’, ‘‘न डरेंगे न झुकेगे आगे बढ़ते जायेगे’’, ‘‘मैं सावरकर नही मैं राहुल गांधी हॅू’’ आदि की तख्तियाँ लिए हुये विरोध प्रदर्षन कर रहे थे। विषाल सत्याग्रह कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
सत्याग्रह में मुख्य रूप से लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता खड़गे, पार्टी संगठन महामंत्री वेणुगोपाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छग के मुख्यमंत्री भगेल, पूर्व मुख्यमंत्री हुडा, सचिन पायलट, सुरजेवाला, लालजी देसाई, हेमसिंह शेखावत व समस्त अग्रिम सगठनो के अध्यक्षगण मौजूद रहे। सत्याग्रह आयोजन में कन्हैया कुमार जिन्होने अपने ओजस्वी सम्बोदन मैं उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों का दिल जीत लिया।
सत्याग्रह कार्यक्रम में अजमेर से पूर्व पार्षद महामंत्री विजय नागौरा, प्रदेश सेवादल महिला विंग की कार्यवाहक अध्यक्ष सुश्री द्रोपदी कोली, शिवकुमार कौशिक, देहात सेवादल अध्यक्ष जय शंकर चौधरी, शहर सेवादल अध्यक्ष देशराज मेहरा व अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

(विजय नागौरा)
पूर्व पार्षद एवं महामंत्री
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी
मो. 9414002196

error: Content is protected !!