अग्निवीर योजना के विरोध में भारत बंद के चलते अजमेर शहर व्यापार महासंघ ने बंद को समर्थन नहीं दिया जिससे सोमवार को अजमेर शहर की समस्त दुकान, व्यापार व कारोबार बदस्तूर चला जिसके लिए महासंघ की ओर से सभी व्यापारियों ने जिला व पुलिस प्रशासन, मीडिया बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। महासंघ के प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल व कमल गंगवाल ने बताया कि अध्यक्ष किशन गुप्ता के नेतृत्व में सभी व्यापारी बंद के समर्थन में नहीं थे जिसके लिए महासंघ ने जिला व पुलिस प्रशासन को भी अवगत कराया था। जिला कलेक्टर अंशदीप व पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा की तत्परता व पूर्ण सहयोग से अजमेर शहर में समस्त व्यापारिक गतिविधियां सुचारु रूप से चली और बंद पूर्णतया विफल रहा जिसका महासंघ के संरक्षक भगवान चंदीराम सहित अध्यक्ष किशन गुप्ता, प्रवीण जैन, नरेंद्र छाबड़ा, अशोक बिंदल, कमल गंगवाल, सीए विकास अग्रवाल, गिरीश लालवानी, सुरेश चारभुजा, विवेक जैन, राजकुमार गर्ग, बालेश गोहिल, राजीव निराला, दिलीप टोपीवाला, अनीश मोयल, राकेश डीडवाणीया आदि ने प्रशासन का धन्यवाद व आभार प्रकट करते हुए इसे व्यापारियों की जीत बताया। महासंघ ने सभी व्यापरियों का आभार जताते हुए विश्वास दिलाया कि व्यापारी बंधुओं की समस्या के निराकरण के लिए महासंघ सदैव तत्पर रहेगा।
सीए विकास अग्रवाल,
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678