केकड़ी 21 जून (पवन राठी)8 वे अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना में केकड़ी स्थित न्यायालयों के न्यायाधीशों व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।इस कार्यक्रम में अपर जिला एवम सेशन न्यायाधीश प्रथम अम्बिका सोनी एवम न्यायायिक मजिस्ट्रेट मर्यादा शर्मा ने अन्य न्यायिक कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर अपर जिला एवम सत्र न्यायाधीश प्रथम अम्बिका सोनी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान जीवन शैली में इसे अपनाने हेतु प्रेरित किया।
आशाराम कुमावत एवम प्रहलाद मेघवाल द्वारा योगाभ्यास करवाया गया।
