-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग कार्यक्रमों में देवनानी ने की शिरकत
-स्वस्थ व निरोगी नागरिक पूर्ण ऊर्जा से काम करते हैं, तो देश तरक्की करता है
-देश, समाज और परिवार की आधी से ज्यादा समस्याओं का समाधान स्वतः हो जाता है
अजमेर, 21 जून। पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने युवाओं का आह्वान किया है कि वे योगवीर बनकर देश को निरोगी बनाएं। ’’पहला सुख निरोगी काया’’ को ध्यान में रखते हुए सभी नागरिक स्वस्थ होंगे, पूर्ण ऊर्जा और ताकत के साथ काम करेंगे, जिससे देश तरक्की करेगा।
देवनानी ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में शहर भाजपा के तीन मंडलों की ओर से आयोजित योग कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह केंद्र की मोदी सरकार ने सेनाओं में युवाओं को भर्ती करने के लिए अग्निपथ योजना शुरू की है और इन युवाओं को अग्निवीर की संज्ञा दी है, उसी प्रकार युवाओं को योग के माध्यम से देश को स्वस्थ और निरोगी बनाने के लिए प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि देश में स्वस्थता का प्रतिशत ज्यादा और रोगियों का प्रतिशत कम होता है, तो देश चैगुनी गति से तरक्की करता है। स्वस्थ व्यक्ति पूर्ण क्षमता, ऊर्जा और ताकत से काम करते हैं।
देवनानी ने कहा कि योग दिवस को केवल एक दिवस के रूप में नहीं, बल्कि पर्व के रूप में मनाना और समझना जाना चाहिए। केवल एक दिन योग करने से कुछ नहीं होगा, वरन् योग को जीवन का अंग बनाना होगा। उन्होंने कहा कि योग एक ऐसा माध्यम से है, जिससे हम गंभीर से गंभीर बीमारियों यानी रोगों से दूर रह सकते हैं। इससे हमारा तन-मन स्वस्थ रहने के साथ-साथ बीमारियों पर होने वाले खर्च की बचत होती है। यदि बचत होती है, तो हमारी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। यही कारण है कि ऋषि-मुनियों ने भी योग की महत्ती महिमा बताई है। अनेक संत-महात्मा और ऋषि-मुनि योग के माध्यम से ना केवल हमेशा स्वस्थ रहते थे और अब भी स्वस्थ रहते हैं, बल्कि दीघार्यु भी प्राप्त करते हैं। जिस देश में स्वस्थ नागरिक होते हैं, तो उसकी सरकार, समाज और परिवार की आधी से ज्यादा समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जाता है।
देवनानी ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अधीन भाजपा दाहरसेन मंडल की ओर से वैशाली नगर स्थित हेमू कालानी उद्यान, पृथ्वीराज मंडल की ओर से नगर निगम परिसर और बजरंग मंडल की ओर से क्रिश्चियन गंज, आनासागर लिंक रोड स्थित शिवाजी पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने शहर जिला भाजपा की ओर से सुभाष उद्यान और जिला प्रशासन की ओर से राजकीय जवाहर सीनियर सैकंडरी स्कूल में आयोजित योग कार्यक्रम में भी शिरकत की।
शहर भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मेयर बृजलता हाड़ा, शहर जिला भाजपा अध्यक्ष डाॅ. प्रियशील हाड़ा, डिप्टी मेयर नीरज जैन, शहर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष व पार्षद भारती श्रीवास्तव, पार्षद देवेंद्रसिंह शेखावत आदि भी शामिल हुए। तीनों मंडलों की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में दाहरसेन मंडल अध्यक्ष व पार्षद दीपेंद्र लालवानी, पार्षद रमेश चैलानी, महामंत्री सत्येंद्र कुमार शर्मा, नरेंद्र आसुदानी, पृथ्वीराज मंडल के अध्यक्ष प्रकाश बंसल, पार्षद के.के. त्रिपाठी, राजू साहू, अशोक मुद्गल, सुभाष जाटव, पूर्व पार्षद सुरेश गोयल, बजरंग मंडल के अध्यक्ष महेंद्र जादम आदि मौजूद रहे। इसके अलावा देवनानी ने पुष्कर स्थित मेला ग्राउंड में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पतंजलि योग पीठ की ओर से आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया। यहां आचार्य मोक्षराज ने नागरिकों को योगाभ्यास कराया। इस मौके पर पुष्कर के विधायक सुरेशसिंह रावत भी मौजूद रहे।
