26वीं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा कल 23 से लेह लद्धाख में शुभारंभ

चार दिवसीय आयोजन में देश भर से उपस्थित रहेगें तीर्थयात्री

अजमेर 22 जून। 26वीं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा 2022 लेह लद्धाख में गुरूवार 23 जून को शुभारंभ हो रही है जिसमें देश भर के तीर्थयात्री विभिन्न मार्र्गों से लेह पहुंच गये है। आजादी के 75वी वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव का सिन्धु उत्सव के तहत देशभक्ति आधारित कार्यक्रम भी किये जा रहे हैं जिसमें मार्गदर्शक इन्द्रेश कुमार जी के नेतृत्व में आयोजन हो रहा है।
सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लधाराम नागवाणी, सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरलीधर माखीजा व राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र कंसल, गौतम सम्राट, मुकेश लखवाणी सहित केन्द्रीय पदाधिकारी सम्मिलित हो रहे हैं।
प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि तीर्थयात्रियों पांच मार्गों से चलकर लेह पहुंची है जिसमें वायु मार्ग दिल्ली-लेह-दिल्ली व चार सडक मार्ग चंडीगढ-मनाली-लेह-जम्मू व जम्मू-लेह-मनाली-चंडीगढ़ से पूरे मार्ग पर भ्रमण व दर्शन करते हुये पहंुचें है।
सभा के कार्यकारी अध्यक्ष भगतराम छाबडा ने कहा कि इस वर्ष शहीद हेमू कालाणी का जन्म शताब्दी वर्ष होने के कारण देश भर में सभी ईकाईयों में कार्यक्रम हो रहे हैं एवं लेह लद्धाख में भी आयोजन किया जा रहा है।
प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी व मूलचंद बसताणी के साथ जयपुर से पहुंचे दल ने आज घाट पर सिन्धु माता दर्शन व पूजन किया एवं कल से लेह लद्धाख में सिन्धु माता की पूजा अर्चना, बहिराणा साहिब की पूजन के साथ एकता, अखण्डता, सद्भाव एवं समन्वय का प्रतीक सिन्धु दर्शन उत्सव का आयोजन होगा। भारतीय सिन्धु सभा के साथ विभिन्न संगठनों की भागीदारी से सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा का आयोजन हो रहा है।

(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
मो. 9414705705

error: Content is protected !!