अजमेर की पावन धरा पर होने जा रहा है संगम मति माताजी के पावन चतुर्मास इसी बेला में 9 जुलाई को आनंद नगर जैन मंदिर से प्रातः 8:00 बजे भव्य चतुर्मास मंगल प्रवेश जुलूस निकाला जाएगा अध्यक्ष सुनील जैन होकरा ने बताया कि संगम मति माताजी का कल 7 जुलाई को दौलत बाग स्थित नसिया से आनंद नगर जैन मंदिर प्रवेश होगा 7 और 8 जुलाई को माता जी के मंगल प्रवचन आनंद नगर जैन मंदिर में ही होंगे विदित है कि 9 जुलाई को भव्य शोभायात्रा जिसमें अजमेर के सभी महिला मंडल पारंपरिक वेशभूषा में एवं पुरुष मंडल सफेद कुर्ते पजामे में साथ चलेंगे सभी सामाजिक मंडलों को इस कार्यक्रम हेतु निवेदन किया गया है प्रवेश जुलूस आनंद नगर से प्रारंभ होगा और पार्श्वनाथ वैशाली नगर होते हुए विद्यासागर तपोस्थली छतरी योजना पर पहुंचेगा वहां पर माताजी के मार्मिक प्रवचन होंगे जागृति मंच अजमेर के तत्वाधान में होने जा रहे इस पावन चतुर्मास में अभूतपूर्व धर्म प्रभावना संगम मति माताजी द्वारा की जा रही है महामंत्री महावीर अजमेरा ने सभी धार्मिक संगठनों को इस कार्यक्रम में आने की अपील की है सुनील पालीवाल कमल बड़जात्या कमल सोगानी मनीष पाटनी गौरव पाटोदी आदि उपस्थित थे
चतुर्मास अध्यक्ष
अध्यक्ष सुनील जैन होकरा
9414002256