केकड़ी 7 जुलाई(पवन राठी)सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मृतक मोहम्मद हुसैन अंसारी की पत्नी गुलशन बानो भी अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गई।गौर तलब है कि केकड़ी से सरवाड़ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे की अजमेर कोटा मार्ग पर नए तहसील कार्यालय चौराहे के निकट पिक अप ने बाइक को टक्कर मार दी थी जिससे मोहम्मद हुसैन अंसारी की घटना स्थल पर ही मौत के आगोश में समा गया था और उसकी पत्नी गुलशन बानो गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसे जिला अस्पताल केकड़ी से उपचार के लिए अजमेर रेफर कर दिया था।गुलशन बानो ने दो दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष किया परंतु आज वह मौत से अपनी जिंदगी का जंग हार गई।
गुलशन बानो की मौत की सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस के ए एस आई बदरुद्दीन ने अजमेर अस्पताल पंहुच लीगल औपचारिकताएं पूरी कर पोस्ट मार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।