लगी है मेहंदी हाथों में आया है चातुर्मास

विद्यासागर तपोवन छतरी योजना में आज चतुर्मास 2022 का भव्य स्वागत करने हेतु अजमेर दिगंबर जैन समाज की महिला मंडलों के द्वारा चतुर्मास मेहंदी का आयोजन किया गया मेहंदी कार्यक्रम में अजमेर दिगंबर जैन समाज की पल्लीवाल जैन समाज सर्वोदय सोनी नगर छतरी योजना पारसनाथ पंचशील सभी कॉलोनियों के महिला मंडलों ने मेहंदी लगवाई एवं भक्ति एवं संगीत के साथ नृत्य कार्यक्रम पेश हुए रूपल गोधा ने भजनों की प्रस्तुति दी आयोजन में महिला मंडलों के सभी इकाइयों का स्वागत मधु पाटनी अंजू अजमेरा शांता काला मंजुला जैन सोनिया जैन आदि ने किया आयोजन में लगी है मेहंदी हाथों में आया है चातुर्मास , मेहंदी राचन लागी हाथों में चतुर्मास नाम की, आदि भजनों पर
लोगों ने बहुत झूमकर नृत्य किया 300 महिलाओं ने
हाथों में मेहंदी लगा कर भव्यता के साथ चातुर्मास के स्वागत करने की बात कही
रूप श्री जैन प्रियंका सेठी प्रियंका पाटनी सविता बड़जात्या सुशीला गदिया नीलम पालीवाल मंजू गोदा श्वेता छाबड़ा भावना बाकलीवाल सरला लुहाडिया आदि उपस्थित थे
माता जी के अनन्य भक्त संघ संचालिका सोनम दीदी विनायका का जागृति मंच की ओर से भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया
प्रात काल की प्रवचन माताजी ने कहा कि संसार में हम भटकने नहीं पार होने आए हैं बार-बार जन्म नहीं लेना है मोक्ष पथ की और आगे बढ़ना है
13 जुलाई को होगी भव्य चतुर्मास स्थापना जागृति मंच के चातुर्मास अध्यक्ष सुनील जैन होकरा ने बताया कि संघ मति माताजी के पावन चतुर्मास की मंगल स्थापना कलशो के माध्यम से 13 जुलाई को प्रातः काल 8:00 विद्यासागर तपोवन में होगी
समस्त दिगंबर जैन समाज में को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है

error: Content is protected !!