ग्रुप सी व डी कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं योगाभ्यास शिविर का आयोजन

उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल द्वारा अजमेर में कार्यरत ग्रुप सी व डी कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए एक स्वास्थ्य परीक्षण एवं योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 12 जुलाई, 2022 (मंगलवार) को प्रातः 09.30 बजे से 14.00 बजे तक मंडल कार्यालय स्थित बोर्ड रूम में आयोजित किया जाएगा। जबकि योगाभ्यास शिविर 14 जुलाई, 2022 (गुरूवार) को प्रातः 11.45 बजे से 13.00 बजे तक रेलवे अधिकारी क्लब,कचहरी रोड,अजमेर में आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में स्त्री रोगों की नियमित जांच के अतिरिक्त विशेषज्ञ और फिजिशियन अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगें। शिविर मे स्वास्थ्य परीक्षण के अतिरिक्त अन्य रोगो से सम्बन्धित प्रयोगशाला जाचें भी की जायेगी। कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योग शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें नियमित रूप से किये जा सकने वाले योग से संबंधित योगाभ्यास कराया जायेगा।

रेलवे पेंशनर्स के लिए UMID चिकित्सा पहचान पत्र के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने हेतू अजमेर कारखाना में विशेष शिविर
रेलवे पेंशनर्स के लिए UMID चिकित्सा पहचान पत्र के लिए रजिस्ट्रेशन हेतू एक शिविर का आयोजन अजमेर कारखाना समूह स्तर पर दिनांक 15/07/2022 को आयाजित किया जाना है। पेंशनर /फैमिली पेंशनर को UMID रजिस्ट्रेशन हेतु सातवे वेतन आयोग का पी पी ओ और मोबाइल नंबर अपने साथ वो ही लाना होगा जिसका नंबर दर्ज करवाना है | पेंशनर अपने साथ जो मोबाइल ला रहा हो वह चालू अवस्था में हो । पेंशनर / फैमिली पेंशनर को मोबाइल पर प्राप्त पांच अंको का OTP सम्बंधित लिपिक /कल्याण निरीक्षक को रजिस्टेशन हेतू बताना होगा । RELHS मेडिकल कार्ड भी साथ लेकर आना होगा । पेंशनर/फैमिली पेंशनर अपने UMID का रजिस्ट्रेशन कल्याण निरीक्षक के कार्यालय लोकों, कैरिज व स्टोर और निपटारा अनुभाग लोको, कैरिज, विद्युत, स्टोर, लेखा विभाग या एस टी सी में करवा सकता है ।पेंशनर/ फैमिली पेंशनर वो किसी भी यूनिट से सेवानिवृत्त हुए हो अपने निकटम कार्यालय में अपनी सुविधा अनुसार कार्यालय समय में UMID रजिस्ट्रेशन हेतू उपस्थित हो सकता है

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!