श्री मेहन्दीपुर बालाजी कोटड़ा धाम, पुष्कर रोड़, अजमेर में बुधवार, दिनांक 13 जुलाई, 2022 को गुरू पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। प्रात: 9.15 बजे से सायं 5.00 बजे तक गुरू पूजन का कार्यक्रम होगा। रात्रि 7.30 बजे बाबा की सवारी का पदार्पण होगा। बाबा के आशीर्वचन रात्रि 7.45 बजे एवं रात्रि 8.00 बजे चरण पादूका पूजन का आयोजन होगा। इसके पश्चात् रात्रि 8.30 बजे युवराज मनोज पारीक द्वारा गुरू पूजन का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर महंत विष्णुदास जोशी ने सभी धर्मप्रेमी बन्धुओं को सादर आमंत्रित किया है।
(विष्णुदास जोशी)
महंत