अजमेर शहर व्यापार महासंघ ने किया बंद का समर्थन
अजमेर शहर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता ने बताया कि जीएसटी काउंसिल द्वारा अनब्रांडेड खाद्य पदार्थों पर भी जीएसटी लागू किये जाने के विरोध में आज होलसेल व रिटेल खाद्य पदार्थों की दुकानें बंद रही। महासंघ के प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल व कमल गंगवाल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जीएसटी काउंसिल के इस फरमान को लेकर महासंघ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का ज्ञापन जिलाधीश अंशदीप को दिया था तथा जीएसटी काउंसिल की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की थी। सीए अग्रवाल व गंगवाल ने बताया कि खुदरा व्यापारियों की तादाद देश में लगभग 10 करोड़ से ज्यादा है और अनब्रांडेड वस्तुओं पर जीएसटी लगाने से खुदरा व्यापारी बर्बाद हो जायेंगे तथा महंगाई बढ़ जाएगी जिससे सभी वर्ग प्रभावित होंगे। आज होलेसले व रिटेल खाद्य पदार्थों के व्यापारियों ने इसके विरोध स्वरुप अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। महासंघ के संरक्षक भगवन चंदीराम व महामंत्री प्रवीण जैन के अनुसार अनब्रांडेड खाद्य पदार्थों पर उक्त कर लगने से खुदरा व्यापारी हद से ज्यादा परेशान हो जायेंगे जिससे अधिकांश को तो व्यापार बंद करने की नौबत आ जाएगी। अध्यक्ष गुप्ता ने सरकार से जीएसटी काउंसिल के उक्त निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है और होलसेल व रिटेल खाद्य पदार्थों के व्यापारियों का समर्थन करते हुए बताया कि इसके विरोध में अगर अजमेर भी बंद करना पड़ेगा तो पीछे नहीं हटेंगे। जीएसटी का वोरोध बकरने वालों में महासंघ के संरक्षक भगवान चंदीराम सहित अध्यक्ष किशन गुप्ता, प्रवीण जैन, नरेंद्र सिंह छाबड़ा, अशोक बिंदल, सुरेश चारभुजा, कमल गंगवाल, सीए विकास अग्रवाल, जय गोयल, गिरीश लालवानी, डॉ. सुभाष माहेश्वरी, जरनैल सिंह, राजकुमार गर्ग, हेमंतसिंह खंगारोत, शैलेन्द्र अग्रवाल, विवेक जैन, बालेश गोहिल, राजीव निराला, दिलीप टोपीवाला, अनीश मोयल, राकेश डीडवाणीया, संयम गंगवाल, सम्पत कोठारी, संजय कुमार जैन, अनुराग जैन, बद्रीप्रसाद सिंघल, विशाल गंगवाल, माणकचंद जैन आदि हैं।
सीए विकास अग्रवाल,
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678