अजमेर शहर की दुर्दशा

स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ो रु पूरे करने के बाद भी अजमेर शहर अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। शहर की ऐसी दुर्दशा आज से पहले कभी नही देखी ।
पूरे शहर की सड़कों पर बड़े बड़े गड्ढे विकास की गाथा गा रहे है। पूरा शहर आवारा पशुओं की चरागाह बन गया है। स्मार्ट सिटी के नाम पर यदि थोड़ा बहुत कुछ हुआ है तो वह है,आनासागर चौपाटी और वैशाली नगर से रीजनल चौराहा रोड। वैसे भी राजनीतिक कमजोरी के चलते दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से तो स्मार्ट सिटी गायब ही है,जब कि अब तो नगर निगम की मेयर भी इसी क्षेत्र से है। सबसे ज्यादा विडम्बना तो यह है कि जिस वार्ड से मेयर स्वयं है,वही वार्ड गम्भीर दुर्दशा का शिकार है। गुलाब बाड़ी धोला भाटा लिंक रोड का बुरा हाल है। केवल सड़क पर जमा मिट्टी,कचरे के ढेर एव टूटे डिवाइडर के अलावा कुछ नही दिखता है। चुनाव के बाद आज तक मेयर को अपने वार्ड में नही देखा है।
यदि इस और ध्यान नही दिया गया तो आने वाले समय मे भाजपा को इसका नुकसान हो सकता है।
राकेश सेठी
गुलाब बाड़ी
अजमेर

error: Content is protected !!