केकडी 22 जुलाई(पवन राठी )
भारतीय जनता पार्टी केकडी शहर मंडल द्वारा राष्ट्रपति पद पर द्रोपदी मुर्मू के विजयी होने पर गुरुवार रात्रि को घण्टाघर स्थित निर्मलेश्वर महादेव मन्दिर पर दीप जलाकर विजयोत्सव मनाया व उनको बधाइयां प्रेषित की तथा लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया जिनके प्रयासों से यह सम्भव हो सका है ।इस मोके पर मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश मे पृथम बार आदिवासी वर्ग की महिला को देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने का मौका मिला जिससे उनका सबका साथ सबका विकास के नारे की सार्थकता साबित की है कि भाजपा जो कहती है वो करती है,इस अवसर पर
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी,मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी,महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत रामबाबू सागरिया कमल सांखला,महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता राठी,महामंत्री सीमा जेतवाल,इना राठी,पार्षद सुरेश साहू,कैलाश चौधरी,सुरेश बोयत, पार्षद प्रतिनिधि महावीर राठी व सत्तू माली, विनोद विजय,अनमोल साहू, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बलराज मेंहरचन्दानी,भंवरलाल तेली, हीरालाल माली,खानाराम माली,टिंकू जेन सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम सहसंयोजक पार्षद सुरेश साहू व कैलाश चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
