गायत्री शक्तिपीठ दशम पुष्कर अखंड अरण्य तीर्थ प्रदक्षिणा पदयात्रा

सरोवर पूजन के साथ पदयात्रा संपन्न
पुष्कर परिक्रमा मार्ग का होगा आधुनिकरण – राठौड़

पुष्कर ! राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड ने कहा कि पुष्कर परिक्रमा मार्ग का आधुनिकरण एवं सौदर्यीकरण किया जाएगा।
निगम अध्यक्ष राठौड़ अखिल विश्व गायत्री परिवार राजस्थान गायत्री शक्तिपीठ द्वारा आयोजित दशम पुष्कर अखंड अरण्य तीर्थ प्रदक्षिणा के पांचवे दिन समापन पर आयोजित समारोह में धर्म सभा को संबोधित कर रहे थे ! उन्होंने कहा कि व्रज की चौरासी कोस की यात्रा की तरह पुष्कर की परिक्रमा यात्रा का आधुनिकरण किया जाएगा। निगम अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि गायत्री पीठ द्वारा शक्ति पीठ द्वारा आयोजित पांच दिवसीय पदयात्रा में मैंने स्वय चलकर पैदल चलकर कई कठिनाइयों को महसूस किया है। अगले वर्ष उन कठिनाइयों को दुरुस्त कर पुष्कर की 24 कोसी एवं 84 कोसी यात्रा को सुगम बनाने का प्रयास किया जाएगा।
निगम अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बजट भाषण में पुष्कर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, मेरीज हब बनाने एवं सौंदर्य करण कर विकास करने की घोषणा की है। आज पदयात्रा बुढा पुष्कर से यज्ञ एवं हवन कर प्रारंभ होकर प्राचीन ऐतिहासिक एवं पुरातत्व महत्व के मंदिरों के दर्शन करती हुई पुष्कर पहुंची !
पदयात्रा के दौरान. राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने वृक्षारोपण किया ! पदयात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
गायत्री शक्ति पीठ द्वारा निकाली जा रही शोभायात्रा पदयात्रा आज शुक्रवार को यज्ञ एवं तर्पण के बाद बूढ़ा पुष्कर सुधा बाय मध्य पुष्कर भटबाय गणेश कपिल कुण्ड गोमुख पंचकुण्ड जमदग्नि कुण्ड पुष्करणी नामदेव गुफा विश्वामित्र तपस्थली अगस्त्य गुफा ब्रह्म घाट अभिषेक पूजन के बाद समापन हुई। इसी प्रकार रथ यात्रा बूढ़ा पुष्कर पंचशील वैशाली नगर तोपदड़ा रामगंज सराधना मांगलियावास गौरीकुंड आंम्बा अजगंध महादेव होती हुई पुष्कर ब्रह्म घाट पहुंची। पुष्कर सरोवर पूजन के बाद पांच दिवसीय पदयात्रा का समापन हुआ !
पदयात्रा में निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ के साथ पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल शिव कुमार बंसल महेंद्र सिंह मझेवाला जय शंकर चौधरी अजय तेन्गोर घनश्याम सिंह राठौड़ हेमंत जोधा ओमप्रकाश डोलिया धीरज जादम ओम प्रकाश अग्रवाल टीआर शर्मा गोपाल स्वामी साहब सिंह सीताराम पारीक विष्णु सिंह राठौड़ कृपाल सिंह राठौड़ महेंद्र सिंह कड़ेल एडवोकेट सम्राट उटडा नोरत गुर्जर सर्वेश पारीक सहित सैकड़ों यात्रियों ने इस पदयात्रा भाग लिया।

धर्मेंद्र राठौड़
अध्यक्ष राजस्थान पर्यटन विकास निगम
मोबाइल नंबर+917340608744

error: Content is protected !!