अजमेर! राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुष्कर सरोवर में गंदा पानी की आवक को रोकने के लिए बजट उपलब्ध कराने के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं होने पर गहरा दुख प्रकट करते हुए तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की है !
राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने आज प्रातः मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भेंटकर पुष्कर सरोवर में गंदे पानी के आगमन को रोकने पर विस्तृत विचार विमर्श किया।
उन्होंने बताया कि अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा डीपीआर भेजी है उसमें कई तकनीकी खामियां है एवं गंदे पानी के आगमन को रोकने के लिए जिला प्रशासन गम्भीर नहीं है।
उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पुष्कर में बह्रमा मन्दिर की जीर्ण शीर्ण अनस्था 24 कोसी एवं 84 कोसी पुष्कर परिक्रमा यात्रा को सुगम बनाने एवं यात्रा मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था करवाने का आग्रह किया।
उल्लेखनीय है कि निगम अध्यक्ष राठौड़ ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शुक्रवार को जिला प्रशासन अजमेर के के अधिकारियों एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से हुई विस्तृत चर्चा की भी जानकारी दी ! मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिला प्रशासन अजमेर से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है !
निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि पुष्कर सरोवर में गंदे पानी के आगमन पुष्कर के विकास सौदर्यीकरण आधुनिकरण एवं मार्ग में प्रकाश व्यवस्था हेतु स्वायत्त शासन मंत्री श्री शांति धारीवाल से भी विस्तृत चर्चा की।
धर्मेंद्र राठौड़
अध्यक्ष राजस्थान पर्यटन विकास निगम
+917340608744