आज दिनांक 01 अगस्त 2022 – अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल द्वारा आबू रोड में ब्रह्मकुमारी बी.के मानसरोवर में तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने अजमेर से सेवादल के चयनित कार्यकर्ताओं का एक दल आबूरोड पहुंचा।
यह जानकारी देते हुए सेवादल महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष सुश्री द्रोपदी कोली ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में आगामी पदयात्रा में सेवादल की विशेष भूमिका, आगामी चुनाव में जिम्मेदारियां व कांग्रेस की नई फौज तैयार करने एवं उनमें कांग्रेस के प्रति अधिक जगह अलकी जगा कर कांग्रेस की तपजप नीति के तहत कार्य करवाना, सतही तोर बूथ लेवल जिम्मेदारी इत्यादि विषयों को लेकर यह विशेष महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया जा रहा है।
इसमें अजमेर से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष सुश्री द्रौपदी कोली सहित जय शंकर चौधरी, विजय नागौरा, हरिप्रसाद जाटव, सरदार प्रितपाल, विवेक कड़वा, ललित राठौर, अशोक शर्मा, वधीरज बुंदेल, सरोज गहलोत, गायत्री, पुष्पा, पूर्णिमा बुंदेल, श्रीमती कांता इत्यादि सहित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं जिन्हें भविष्य में सेवादल द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
(द्रोपदी कोली)
9351329069