मित्तल हॉस्पिटल के न्यूरो व स्पाइन रोग विशेषज्ञ व गैस्ट्रो एंड लेप्रोस्कोपिक सर्जन 3 अगस्त को ब्यावर में

अजमेर, 2 अगस्त()। मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, अजमेर के न्यूरो व स्पाइन रोग विशेषज्ञ डॉ सिद्धार्थ वर्मा व गैस्ट्रो एंड लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ एस पी जिन्दल बुधवार, 3 अगस्त को ब्यावर में अपनी परामर्श सेवाएं देंगे। वे वहां दोपहर 2 से 4 बजे तक लौहारन चौपड़ के पास स्थित आनंद क्लिनिक एण्ड डायग्नोस्टिक सेन्टर, ब्यावर पर उपलब्ध रहेंगे।
डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि ब्रेन हेमरेज, ब्रेन ट्यूमर, सिर व रीढ़ की हड्डी में चोट, मिर्गी (तान), लकवा, माइग्रेन, सरवाइकल स्पोंडिलाइटिस, सियाटिका, कमर, गर्दन व पुराना सिर दर्द, चक्कर आना, हाथ-पांव में कम्पन व सुन्नपन व टेढ़ा होना, दिमागी बुखार, मंदबुद्धिता, बेहोशी, याददाश्त में कमी, देरी से बोलना व चलना, सिर में पानी, कमर में गांठ की आदि से पीड़ित व्यक्ति उनसे जाँच एवं उपचार संबंधी परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।
गैस्ट्रो एंड लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ एस पी जिन्दल ने बताया कि आहार नली, ऑंत, मलद्वार, लीवर, पैनक्रियाज, तिल्ली, पित्त की थैली, नली पेट व उदर रोग आदि से संबंधित सभी प्रकार के रोगों से पीड़ित उनसे जांच एवं उपचार परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि हर्निया, अपेंडिक्स, पथरी एवं पेट संबंधित रोगों के दूरबीन द्वारा ऑपरेषन के इच्छुक तथा मोटापा कम करने के इच्छुक भी उनसे परामर्ष प्राप्त कर सकते हैं।
अजमेर संभाग के एकमात्र एनएबीएच मान्यता प्राप्त मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर अजमेर की ओर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की विजिटिंग सेवाओं के तहत ब्यावरवासियों के लिए प्रत्येक माह के पहले बुधवार को न्यूरो व स्पाइन रोग विशेषज्ञ डॉ सिद्धार्थ वर्मा तथा गैस्ट्रो एंड लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ एस पी जिन्दल प्रत्येक माह के पहले और तीसरे बुधवार को उपलब्ध कराई जा रही है। कोविड-19 सरकारी गाइडलाइन के चलते चिकित्सकों की विजिटिंग सेवाओं के दौरान परामर्ष करने वालों को कोरोना महामारी से बचाव संबंधित सभी दिशा निर्देशों का पूर्ण पालन करना जरूरी होगा।

error: Content is protected !!