सकल अग्रवाल समाज अजमेर की तिरंगा पदयात्रा 14 अगस्त, रविवार को

अजमेर 12 अगस्त ( ) आजादी की 75वी वर्षगाँठ अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सकल अग्रवाल समाज अजमेर की और से 14 अगस्त रविवार को प्रातः 11:00 बजे से तिरंगा पदयात्रा निकाली जायेगी जो सोनी जी की नसिया, आगरा गेट से प्रारम्भ होकर, आगरा गेट, नया बाजार चौपड़, गोल प्याऊ, पुरानी मंडी, मदार गेट, गांधी बाजार होते हुए स्टेशन रोड स्थित गांधी भवन पर समाप्त होगी।
प्रमुख समाजसेवी अशोक पंसारी, डॉ विष्णु चौधरी व गिरधारीलाल मंगल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस यात्रा को सफल बनाने हेतु अजमेर की सभी प्रमुख अग्रवाल संस्थाओं व धड़ों के अध्यक्ष व सचिव तथा प्रमुख अग्रबन्धुओं व मातृशक्ति की संयुक्त बैठक शुक्रवार शाम को जनकपुरी, गंज अजमेर में आयोजित की गयी जिसमें सभी ने आजादी की 75वी वर्षगांठ पर आयोजित इस तिरंगा पदयात्रा को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए व कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस यात्रा के सम्बंध में आयोजित बैठक को अशोक पंसारी, डॉ विष्णु चौधरी, गिरधारीलाल मंगल, रमेशचन्द अग्रवाल, विष्णुप्रकाश गर्ग, सुबोध जैन शैलेन्द्र अग्रवाल, प्रदीप बंसल, महेन्द्र जैन मित्तल, संदीप बंसल व प्रवीण अग्रवाल ने संबोधित करते हुए यात्रा के संबंध में अपने अपने विचार व्यक्त किये।
यात्रा के सम्बंध में आज जनकपुरी में आयोजित मीटिंग में मुख्य रूप से प्रमोद डीडवानिया, संदीप गोयल, धनेश गोयल, महेश चंद मंगल, श्रीमती सुनीता बंसल, दीप्ति गोयल, गिरिराज अग्रवाल, अनिता बंसल, नरेन्द्र बंसल, मनीष गोयल, रितेश गर्ग, रमेशचन्द मित्तल, अगम प्रसाद मित्तल, राजेन्द्र अग्रवाल, अजेयपाल चौधरी, दीपक अग्रवाल, श्रीराम फतेहपुरिया, अशोक बिंदल, पीयूष अग्रवाल, सुशील कंदोई व बृजेश अग्रवाल सहित कई प्रमुख समाजबंधु मौजूद थे।
शैलेन्द्र अग्रवाल
सदस्य
तिरंगा यात्रा आयोजन समिति
9414280962

error: Content is protected !!