घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल ने बांटे तिरंगे

केकड़ी 13 अगस्त(पवन राठी) भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश के निर्देशानुसार अजमेर देहात भाजपा जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा शनिवार को तिरंगा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम संयोजक व पार्षद कैलाश चौधरी द्वारा जयपुर रोड स्थित पोकी नाड़ी बालाजी के पास तथा नेता प्रतिपक्ष व पार्षद राजेंद्र चौधरी द्वारा भेरूगेट क्षेत्र में तथा मंडल महामंत्री कमल सांखला व विनोद गोठरवाल द्वारा काजीपुरा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर तिरंगा ध्वज वितरित किये गए व आम जनता को बताया कि स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी द्वारा इस अवसर को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता को प्रगाढ़ करते हुए देशवासियों से आह्वान किया गया 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस करें साथ ही इस मौके पर हम सभी देश के स्वतंत्रता सेनानियों,शहीदों व क्रांतिकारियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं जिनके बलिदान से ही हमें यह आजादी प्राप्त हुई है। इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका,मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी,कार्यक्रम संयोजक कैलाश चौधरी,नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, कार्यक्रम सह संयोजक विनोद गोठरवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत,मण्डल महामन्त्री कमल सांखला,आईटी संयोजक रोहन राठी,शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक रोहित जांगिड़, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश बोयत महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता राठी पार्षद सुखलाल चौधरी,ओबीसी मोर्चा महामन्त्री बंटी माली, भूत अध्यक्ष सुरेश कुड़ी अमन चौधरी पूर्व पार्षद बन्ना लाल जाट, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि महावीर धाकड़,राजेंद्र शर्मा,जगदीश माली, बोनी आचार्य नीरज चौधरी चौधरी दिलखुश चौधरी, महावीर सिंह, दशरथ शर्मा,लाला राम जाट,सोहन माली,दशरथ शर्मा, भंवरलाल शेरावत प्रशांत माली मिश्रीलाल कुमावत,नाथू खारोल, मदन पटेल, अमरचंद,बोनी आचार्य, नीरज चौधरी, पिंटू सैनी, रमेश जाट, रामा जाट,हेमराज जाट, कन्हैया लाल चौधरी, महावीर सिंह,जगदीश माली, मदन जाट सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!