सुभाषचंद्र बोस को श्रद्धासुमन अर्पित

अजमेर । हिन्द सेवा दल द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की पुण्य तिथि पर सुभाष उद्यान में स्थापित आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई । हिन्द सेवा दल के अध्यक्ष आर के महावर ने बताया कि 18 अगस्त 1945 को हवाई जहाज से जा रहे थे तभी वे लापता हो गए थे । उन्होंने आज़ाद हिंद फौज की स्थापना कर देश की आज़ादी के लिए कार्य किया । उनके इस योगदान को भारत ही नही विश्व का हर व्यक्ति याद करता है । श्रद्धासुमन अर्पित करने वालो में कमल गंगवाल, राजेंद्र गांधी, विजय पांड्या, प्रहलाद माथुर, शरद कपूर सहित अन्य शामिल थे । इस अवसर पर उपस्थितजनों ने सुभाषचंद्र बोस अमर रहे के नारों से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया और उनके द्वारा दिए गए योगदान को याद किया।

राजेन्द्र गांधी

error: Content is protected !!