केकड़ी 17 अगस्त (पवन राठी टूरिस्ट रिपोर्टर)बार एसोसिएशन के 72 अधिवक्ताओं का दल बार अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में सदभावना भ्रमण पर मंगलवार रात्री केकड़ी से रवाना हुवा था।
उक्त दल ने बुधवार सुबह नाथद्वारा स्थित श्रीनाथ जी की मंगला आरती के दर्शन कर देश के लिए अमन चैन की दुआ मांगते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया।
दल नाथद्वारा से दोपहर में कुंभलगढ़ पंहुचा जंहा प्राकृतिक छवि का लुत्फ उठाया और नीलकंठ रिसोर्ट में स्विमिंग पूल में आनंद लिया। रांत में डी जे पार्टी आयोजित की जाएगी।
18 अगस्त को दल द्वारा कुंभलगढ़ फोर्ट रणकपुर सहित अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया जाएगा।
क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा होने के बगैरी नाका बंद कर दिए जाने से वंहा का कार्यक्रम मायूषी के साथ दल को निरस्त करना पड़ा।इस स्थल को देखने के लिए दल के सदस्य काफी उत्साहित थे परंतु प्रकृति के समक्ष सभी को नत मस्तक होना पड़ा।भ्रमण दल 18 अगस्त को देर रात्री तक वापस केकड़ी पंहुचेगा।