केकडी 19 अगस्त(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी केकडी द्वारा पूर्व विधायक व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय शंभूदयाल बडगूजर की पांचवी पुण्यतिथि अजमेरी गेट स्थित कटारिया धर्मशाला में श्रद्धा पूर्वक मनाई इस अवसर पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका ने कहा कि बडगूजर सरल सहज व्यक्तित्व के धनी कुशल संगठन करता तथा पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा रखने वाले व्यक्ति थे आपने क्षेत्र में घर-घर ढाणी ढाणी पार्टी प्रचार प्रसार कर पार्टी का जनाधार बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है आप सदैव गरीब व पीड़ित आमजन की मदद कर हर उन्हें हर संभव राहत प्रदान करने का प्रयास करते थे आप पार्टी के प्रति सदा निष्ठावान रहे हैं,स्व. बडगूजर को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम सब उनके पद चिन्हों पर चलते हुए पार्टी की सच्ची सेवा करेंगे
श्रद्धांजलि सभा को पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी,पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन लाल डसानिया, रामनिवास तेली,बलराज मेंहरचंदानी, कन्हैया लाल जेतवाल, वरिष्ठ नेता रामदेव माली पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर व्यास, मंडल महामंत्री विजयवर्गीय रामबाबू सागरिया, मंडल उपाध्यक्ष महावीर साहू, ब्रह्माणी माता मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर,खेलकूद प्रकोष्ठ जिला संयोजक वीरभद्र सिंह, महेंद्र पारीक ने भी बडगूजर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया ने किया।
आभार सुरेश सेन व गिरिराज खटीक ने किया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, एससी मोर्चा जिला ऊपाध्यक्ष महेश बोयत,जिला महामंत्री धनराज नायक, युवा मोर्चा जिला महामंत्री देवव्रत सिंह राठौड़, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, मंडल महामंत्री कमल सांखला व अर्जुन सिंह शक्तावत, कादेड़ा मंडल महामंत्री कन्हैयालाल विजयवर्गीय, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता राठी, पार्षद मिश्रीलाल डसानिया, वरिष्ठ नेता छीतर मल जेतवाल, गजेन्द्र शर्मा ,नोरत मल जीनगर, युवामोर्चा मंत्री कालू चौधरी,खेमचंद ताथेड, सत्यनारायण पालीवाल, जगदीश कानावत,बन्ना लाल चौधरी, गोपाल पारीक, भगवत सोनी ,भागचंद लोधा, शांतिलाल नायक,रशीद शेख, रामपाल चौहान, प्रियंक दाधीच, भेरू लाल साहू, श्याम सुंदर शास्त्री, पप्पू माली,अमन सोनी, प्रभूनाथ योगी, नाथू तेली ,रामअवतार सिखवाल,शकंर लक्षकार, बंटी माली शिवम सेन, नरेंद्र पारीक,मनोज लोढा, रामप्रसाद रेगर विनोद विजय,धनराज कच्छावा, दशरथ साहू, केदार साहू, प्रधान सैनी.इमाम, इरोज,दिनेश जेतवाल सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अंत में दिवगंतआत्मा की शांति के लिए सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रख कर प्रार्थना की तथा उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। पुण्यतिथि के अवसर पर खटीकान मंदिर के बाहर जरूरतमंदों को फल और मिठाई वितरित की गई।
भाजपा कार्यकर्ताओं का जन्मदिवस मनाया
भारतीय जनता पार्टी देहात महा मंत्री कन्हैया लाल विजय ,युवा मोर्चा के कालूराम चौधरी श्याम सुंदर शास्त्री व शिवम सेन का जन्म दिवस भी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से मनाया इस मौके पर सामूहिक रूप से केक काटकर सभी वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया व उज्जवल भविष्य की कामना की।