आज दिनांक 20 अगस्त 2022 – पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की 78 वी जयंती पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल कार्यकारी अध्यक्ष सुश्री द्रौपदी कोली के भजनगंज स्थित कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिवस को कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह पूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष द्रौपदी कोली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए का कहा राजीव गांधी अपने देश को एक विकसित राष्ट्र के रूप में देखना चाहते थे उनके समय में कई निर्णय दूरगामी रहे जिसमें प्रमुख 18 वर्ष के युवाओं को वोट का अधिकार एवं पंचायती राज व टेक्नोलॉजी कांति के रूप में मोबाइल की देन उन्हीं के कार्यकाल के दौरान रही जिससे हम हजारों किलोमीटर दूर वह शीघ्र और एक दूसरे को देख कर वार्तालाप संभव हो पा रहा है। सेवादल इस दिन को आज सद्भावना दिवस के रूप में मना रहा है। सभी कार्यकर्तागण राजीव गांधी जी के आदर्शों गुणों को आत्मसात करके हुए कांग्रेस संगठन को और मजबूती प्रदान करें यह संकल्प लिया।
इस अवसर पर सेवादल कार्यकर्ता सुनील कुमार, हरिप्रसाद जाटव, मुकेश टेलर, ललित कुमार, विश्वजीत, मनोज गोठवाल, श्रीमती कांता, श्रीमती सरोज गहलोत, श्रीमती दीपमाला, श्रीमती ममता, श्रीमती उषा, श्रीमती शकुंतला, श्रीमती शांति, गायत्री, पूर्णिमा बुंदेल इत्यादि मौजूद थे।
(द्रोपदी कोली)
9351329069
