विद्यासागर तपोवन में आज पर्यूषण पर्व के 10 दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा की गई प्रदीप सरस्वती पाटनी परिवार ने विधान पर मुख्य श्रीफल अर्पित किए वासुपूज्य भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया माताजी ने कहा कि पर्यूषण पर्व के 10 धर्म का सार उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म जीवन में इस धर्म को पालन करके जीवन सशक्त बनाया जा सकता है
जैन भक्ति नृत्य अजमेर आइडल के परिणाम घोषित
विद्यासागर तपोवन आयोजित जैन भक्ति नृत्य अजमेर आइडल मैं आज पाखी जैन मोकशी जैन एवं गरिमा जैन प्रथम आइडल बने द्वितीय आईडल गौरवी जैन मीहिका जैन वर्षा खटोड़ बने तृतीय आइडल अवनी जैन जयंती पाटनी संगीता जैन बने
सभी विनर्स को पुरस्कृत किया गया फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 3 वर्ष से लेकर 12 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया
10 सितंबर को प्रात काल विद्यासागर तपोवन में सभी तपस्वी शावकों को सामूहिक पारण कराया जाएगा श्री दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा जागृति मंच के तत्वाधान में होने जा रहे इस चतुर्मास में अनेक धर्म प्रभावना के आयोजन पिछले 10 दिनों में संपन्न हुए हैं शाम को 6:15 बजे सामूहिक प्रतिक्रमण किया गया सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ध्यान किया