आज दिनांक 10 सितम्बर 2022 – सेंट मेरिज कॉन्वेंट सीनियर सेकंडरी विद्यालय में शनिवार दिनांक 10 सितंबर को सर्वधर्म मैत्री संघ द्वारा क्षमा-याचना समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथियों के रूप में एजाज़ अहमद तथा आरची जैन (आर.ए. एस. अधिकारी अल्पसंख्यक विभाग, अजमेर शहर) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में शहर के प्रतिष्ठित धर्मगुरुओं ने क्षमा याचना पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
यह जानकारी देते हुए प्रकाष जैन पाटनी ने बताया कि ‘क्षमा एक संस्कार’ नामक समारोह का शुभारंभ सभी धर्म गुरुओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा एक सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात सभी धर्म गुरुओं ने अपने-अपने धर्मों में क्षमा के महत्व तथा क्षमा मांगने की भावना की महत्ता को समझाया। शहर के प्रतिष्ठित धर्माचार्यों ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी जिनमें सर्वप्रथम श्रीमती मीनल पाटनी द्वारा एक मधुर गीत की प्रस्तुति दी गई तत्पश्चात जैन समाज के प्रोफेसर सुशील पाटनी द्वारा जैन समाज में अपनाए गए दस नियमों तथा गुणों का उल्लेख किया गया इसके बाद सिख समुदाय के सेवानिवृत्त अभियंता दिलीप सिंह ने भी अपने धर्म में क्षमा के महत्व की जानकारी दी। तत्पश्चात ब्रह्मामण समाज के प्रदेशाध्यक्ष पंडित श्याम सुंदर ने भारत देश में ‘अनेकता में एकता’ की भावना का विवरण किया, समारोह में आगे सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती उत्तराधिकारी, दीवान साहब ने भी इस्लाम धर्म में क्षमा के महत्व के बारे में बताया तत्पश्चात ब्रह्माकुमारी बहन आशा तथा बहन कीर्ति ने जीवन में क्षमा की महत्ता बताते हुए अपने विचार रखे। पंडित सुदामा ने क्षमा की भावना रखने की प्रेरणा दी तथा ईसाई समुदाय के फादर कॉसमोस शेखावत ने भी जीवन में क्षमा की प्रेरणा लेने की बात कही। इस आयोजन ने सभी धर्मों के बीच की समानता को केन्द्रित करते हुए ‘अनेकता में एकता’ की भावना को चरितार्थ किया।
कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष प्रकाश जैन द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य तथा सचिव सिस्टर अनुषा ने आए हुए सभी धर्माचार्यों का आभार व्यक्त किया।
(प्रकाष जैन पाटनी)
मो.9829332777