दिनांक 18.09.2022 को “मां भगवती मानव कल्याण संस्थान के तत्वाधान में राजस्थान के सात संभागीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अजमेर संभाग में सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट ,अजंता सिनेमा के पास ,अलवर गेट रोड अजमेर में किया गया जिसमें 5 से 75 वर्ष की आयु के सभी प्रतिभागियों ने क्रमशः नृत्य, गायन ,वादन व अन्य विधाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी बालमुकुंदाचार्य जी महाराज हाथोज धाम जयपुर ने शिरकत की और सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया संस्थान की संस्थापिका डॉ. श्वेता शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम राजस्थान में संभागीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है सर्वप्रथम जयपुर और जोधपुर व बीकानेर के बाद यह अजमेर संभाग में आयोजित किया गया संस्थान का उद्देश्य हमारी भारतीय एवं राजस्थानी कला संस्कृति को बढ़ावा देना है कार्यक्रम में सुधाकर दवे, चारवी शर्मा ,रेशु पांडे ,अनिल कुमार बोहरा ,भरत शर्मा ,सुनीता निर्बाण, मंजू लता शर्मा, सुरेंद्र कुमावत, अर्जुन, उर्मिला रामावत, संतोष मारू ,मौजूद रहे कार्यक्रम में 5 वर्ष से लेकर 75 वर्ष की आयु के सभी वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं प्रतिभागियों को जजमेंट के आधार पर विजेता घोषित किया गया