जयपुर में आयोजित विरोध प्रदर्शन मे केकडी के भाजपाइयों ने की शिरकत

केकड़ी 20सितंबर,(पवन राठी)
लंपी वायरस से गोवंश को बचाने व कांग्रेस सरकार के जंगल राज के विरोध में भाजपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया के नेतृत्व में आयोजित विशाल प्रदर्शन मैं केकड़ी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रखा गया था इसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता सरकार विरोधी व गौ माता को बचाने के लिए नारेबाजी करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय से रवाना हुए। कार्यकर्ताओं के विशाल रेले को बाइस गोदाम सर्किल पर बैरिकेड लगाकर रोका गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया के नेतृत्व में कई विधायकों सांसदों व कार्यकर्ताओं ने वहीं धरना देकर गिरफ्तारियां दी जिन्हें बाद में बसों में बनीपार्क थाने ले जाकर छोड़ा गया इस दौरान अपने संबोधन में डॉ पूनिया ने कहा कि राजस्थान मे अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है इनके शासनकाल में प्रदेश में अराजकता चरम पर पहुंच गई है। Is शासन मे ना महिलाएं सुरक्षित है ना अनुसूचित जाति वर्ग सुरक्षित है न किसान सुरक्षित ना मजदूर सुरक्षित है और वर्तमान में लंपि वायरस से पीड़ित गौमाता को बचाने के लिए इस सरकार ने कोई उपाय नहीं किए हैं जिससे हजारों गौमाता ऐसे में तड़प तड़प कर काल के ग्रास में समा रही है लेकिन यह सरकार कुंभकरण की नींद सोई हुई है जिसे आज जगाने का कार्य हमने किया है, और आने वाले चुनाव में जनता इनके कुकृत्यो को देख रही है और इनका राजस्थान से सूपड़ा साफ कर देगी।धरने प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए उन्होंने सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं तथा सभी जनप्रतिनिधियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। विरोध प्रदर्शन में केकड़ी से भाजपा नेता राजेंद्र विनायका केकड़ी प्रधान होनहार सिंह राठौड़, केकडी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक रोहित जांगिड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराज मेहरचंदानी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री देवव्रत सिंह सरवाड़ शहर मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल की थी खेलकूद प्रकोष्ठ जिला संयोजक वीरभद्र सिंह,पंचायत राज प्रकोष्ठ जिला संयोजक रोबिन सिंह टाकावास, अजमेर देहात जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी, ओबीसी मोर्चा महामंत्री बंटी माली,उज्जवल जैन, दिनेश जैतवाल अरविंद पांचाल, प्रधान गुर्जर सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अपनी गिरफ्तारी दी ।

error: Content is protected !!