आज दिनाँक 20/09/2022 को राजस्थान कौंसिल ऑफ डिप्लोमा इन्जिनियर्स की जल संसाधन (सिंचाई) इकाई, अजमेर के चुनाव जल संसाधन (सिंचाई) विभाग कार्यालय परिसर में ई. विनोद गढ़वाल निर्वाचन पर्यवेक्षक एवं एस.पी. यादव निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में सम्पन्न हुए। जिसमें ई. महेश कुमार पिंजानी- अध्यक्ष, ई. राहुल खींची- महासचिव, ई. शैलेन्द्र बालोटिया- उपाध्यक्ष, ई. पूजा कुमावत कोषाध्यक्ष, ई. अनिल गुर्जर संयुक्त सचिव, ई. प्रदीप प्रजापत संगठन सचिव, ई. ममता सोमोलिया प्रचार सचिव एवं ई. पृथ्वीराज संभागीय प्रतिनिधि निर्वाचित घोषित किये गये।
चुनाव के संचालन में ई. अशोक सामरिया- संभाग कोषाध्यक्ष, ई. धन कुमार जैन संभाग अध्यक्ष, ई. धर्मेन्द्र कौशिक आदि ने भी सहयोग किया। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया तथा अधिक से अधिक सदस्यता अभियान चलाने का निश्चय किया।