केकड़ी को भुलाना मुश्किल–पारीक

अधिकारियों कर्मचारियों ने पारीक को दी विदाई पार्टी

केकड़ी 28 सितम्बर(पवन राठी)केकड़ी को भुलाना बहुत मुश्किल ये उदगार स्थान्तरित तहसीलदार राहुल पारीक ने अपनी विदाई पार्टी में अपने उद्बोधन में विगत रात्री व्यक्त किये।इसके साथ ही उन्होंने कहा की केकड़ी से वे अच्छी यादे लेकर जा रहे है।यंहा के लोग बहुत ही सरल व सहज है।जनता से जो स्नेह मिला वो सदा याद रहेगा।
गौर तलब है कि पारीक का केकड़ी से सरवाड़ तहसीलदार पद पर ट्रांसफर हो जाने से मंगलवार रात्री तुलसी पैलेस में अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा विदाई पार्टी का आयोजन किया गया।जिसमें पारीक का माल्यार्पण कर साफा बंधवा कर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या एक युवराज सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा उपखंड अधिकारी केकड़ी विकास कुमार पंचोली एस डी ओ सावर शिवाक्षी खाण्डल पुलिस उपाधीक्षक खींव सिंह राठौड़विकास अधिकारी मधुसूदन रतनू अधिशाषी अधिकारी बसंत कुमार सैनी शहर थानाधिकारी राजवीर सिंह सदर थानाधिकारी अनिल देव कल्ला मंडी सचिव उमेश कुमार शर्मा नव नियुक्त तहसीलदार रामकल्याण मीणा सहित अनेक अधिकारियों सहित पत्रकार सुरेंद्र जोशी नीरज लोढ़ा पीयूष राठी ज्ञाता जैन ज्ञान प्रकाश दाधीच शिव प्रकाश चौधरी मुकेश नायक आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!