केकड़ी:- / 2 अक्टूबर(पवन राठी) सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशानुसार संत निरंकारी मंडल ब्रांच केकड़ी द्वारा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के बैनर तले आज अजमेर रोड स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय के सामने स्थित उद्यान में विस्तृत सफाई अभियान किया गया।
केकड़ी ब्रांच मुखी अशोक कुमार रंगवानी ने बताया कि सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का महा वाक्य प्रदूषण अंदर हो या बाहर दुखदाई है इसीलिए समय-समय पर मिशन के द्वारा कई जगहों पर सफाई अभियान किए जाते रहे हैं इस सफाई अभियान में मुख्य अतिथि केकड़ी एसडीएम विकास पंचोली एवं विशिष्ट अतिथि डॉ गणपत पुरी, केकड़ी के नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू थे।
सफाई अभियान प्रारंभ होने से पूर्व सद्गुरु प्रार्थना करवाई गई उसके पश्चात सफाई अभियान शुरू किया गया।
केकड़ी मीडिया सहायक राम चन्द टहलानी ने बताया कि इस अभियान में फाउंडेशन एवं सेवादल के लगभग 60 जवानों एवं बहनों ने मुखी अशोक कुमार रंगवानी के कहे अनुसार सेवाएं देखकर लगभग 7 ट्रॉली के बराबर खरपतवार जंगली झाड़ियां काटकर बाहर निकाली गई। निरंकारी मिशन द्वारा समय-समय पर सफाई अभियान,रक्तदान शिविर एवं पौधारोपण अभियान सहित कई सामाजिक सरोकार के कार्य किए जाते रहे हैं इस बीच कांग्रेस के युवा नेता एवं प्रसिद्ध वकील निर्मल चौधरी ,पार्षद रतन पंवार,पार्षद रमाकांत दाधीच,गणेश भाटी,डॉ सैयद अली’,विनोद साहू, राम लाल धाकड़,नर्सिंग अधीक्षक अब्दुल हमीद अंसारी,सरफराज सहित शहर के कई प्रबुद्ध नागरिकों ने सफाई अभियान का अवलोकन कर मिशन के कार्यों की सराहना की वकील निर्मल चौधरी ने हर प्रकार से सहयोग देने की पेशकश की।
