महानवमी पूजा आरती का आयोजन

गीतांजली कल्चरल एन्ड वेलफेयर सोसाइटी अजमेर द्वारा श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा, कनक श्री गार्डन, शास्त्री नगर शापिंग सेंटर के सामने, अजमेर में आज 4 अक्टूबर 2022 को महानवमी की पूजा मॆं सुबह फल बलि, पुष्पांजलि, आरती व भोग का आयोजन किया गया ! आज माता के कन्या स्वरूप में एक छोटी कन्या का पूर्ण श्रृंगार कर विधिवत पूजा की गई। आज नवमी की पूजा में होम यज्ञ किया गया । साथ ही दिन में विभिन्न खेल और हाउजी के कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया !
शाम को 7.30 से 8.30 बजे तक संध्या आरती का भव्य एवं भाव विभोर करने वाले वातावरण में माता को भिन्न भिन्न अर्ध्य के साथ महा आरती की गयी जिससे सभी भक्त मंत्र मुग्ध हो गये ! समाज के बच्चों व महिलाओं द्वारा धुनुची नाच कर माता को प्रसन्न किया गया।
इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम कला अंकुर लाइव कार्यक्रम रखा गया।
पी के दास
+91 75687 28656

error: Content is protected !!