विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाईन भरवाये गये

आर.ए.एस/आर.टी.एस. संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2021 के दिनांक 30.08.2022 को घोषित मुख्य परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से दिनांक 19.09.2022 से दिनांक 03.10.2022 तक विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाईन भरवाये गये है।
प्रेस-विज्ञप्ति/प्रेस-नोट दिनांक 16.09.2022 के माध्यम से अभ्यर्थियों को सूचित किया गया था कि केवल उत्कृष्ट खिलाडी, भूतपूर्व सैनिक और विभागीय कर्मचारी श्रेणी के अभ्यर्थी दिनांक 06.10.2022 से 13.10.2022 तक अपने विस्तृत आवेदन पत्र मय सेवा प्राथमिकता क्रम (02 प्रतियों में) एवं आवश्यक दस्तावेजों की स्व-हस्ताक्षरित छायाप्रति के आयोग कार्यालय में डाक अथवा व्यक्तिशः आवश्यक रूप से जमा करावें। शेष सभी अभ्यर्थी विस्तृत आवेदन पत्र मय सेवा प्राथमिकता क्रम (02 प्रतियों में) एवं आवश्यक दस्तावेजों की स्व-हस्ताक्षरित छायाप्रति के साक्षात्कार के समय साथ लावें।
अतः उक्तानुसार पुनः सूचित किया जाता है कि केवल उत्कृष्ट खिलाडी, भूतपूर्व सैनिक और विभागीय कर्मचारी श्रेणी के अभ्यर्थी ही विस्तृत आवेदन पत्र मय सेवा प्राथमिकता क्रम (02 प्रतियों में) एवं आवश्यक दस्तावेजों की स्व-हस्ताक्षरित छायाप्रति के दिनांक 06.10.2022 से दिनांक 13.10.2022 तक डाक अथवा व्यक्तिशः जमा करावें।

(हरजी लाल अटल)
सचिव

error: Content is protected !!