अजमेर 06 अक्टूबर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अजमेर शहर के मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश खींची एवं मोर्चा के मीडिया प्रभारी अक्षय कुमार गोरा ने बताया की साई बाबा मंदिर के पास प्रबुद्ध जन कार्यक्रम रखा गया जिसमे पार्टी की रीति-नीति व अनुसूचित जाति मोर्चा को मजबूती से कार्य करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए उसके बाद वार्ड 27 की वाल्मीकि बस्ती में बस्ती सम्पर्क अभियान के तहत बस्ती सम्पर्क किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य तथा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरज केरो व प्रशिक्षण के राष्ट्रीय प्रभारी राजकुमार फुलवारिया के विशिष्ट आतिथ्य में प्रबुद्ध जन कार्यक्रम एवं बस्ती सम्पर्क अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में अजमेर दक्षिण की विधायक श्रीमती अनिता भदेल, प्रदेश मंत्री श्रीमती वंदना नोगिया, मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सतीश चंदेल, प्रदेश उपाध्यक्ष बी. एल. भाटी, ललित लकवाल, अक्षय कुमार गोरा, प्रमोद लबास, दयाल राम सिवासिया, पवन बैरवा, भारत सरवटे, संतोष सोलंकी, हेमन्त सुनारीवाल, भवानी सिंह जैदिया, शीलम बैरवा, मोहन लालवानी, हेमलता खत्री, सुरेश रूपानी, राजकुमार मौर्य, रूपनायक, नरपतसिंह कछावा, राजकुमार लोट, मनोज डिडवानिया, मनोज भुराड़िया, ललित सामरिया, शैतान खींची, रोशन सामरिया, प्रदीप तुंगरिया, सुरेश ठाकुर, नरसिंग बंजारा, भोपाल कांत बैरवा, देवदत डाबरा, राधे श्याम शर्मा, राजकुमार हरियाला, अटल शर्मा, रवि सिवासिया, लेखुमल, श्रीमती कुमकुम, सहित आदि उपस्थित रहे।