विद्यासागर कीर्ति स्तंभ पर विचार संगोष्ठी

आचार्य विद्यासागर जी महाराज के जन्म दिवस के अवसर पर विद्यासागर कीर्ति स्तंभ पर विचार संगोष्ठी एवं चिड़िया आश्रय का किया गया वितरण
आज दिनांक 08 अक्टूबर 2022 – विद्यासागर कीर्ति स्तंभ पर विचार संगोष्ठी एवं चिड़िया आश्रय का वितरण दिगंबर जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज के जन्म दिवस शरद पूर्णिमा के अवसर पर पूर्व दिगंबर जैन महासंघ के द्वारा विचार गोष्ठी का कार्यक्रम रखा गया जिसमें समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
महासंघ के महामंत्री प्रकाश जैन ने बताया इस अवसर पर नारेली तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष मनीष गदिया, कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल छोटा, जिला पंचायत के अध्यक्ष दिनेश पाटनी, नयाखेड़ा पंचायत के अध्यक्ष राजकुमार भैंसा, महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष दिनेश सोगानी, भारतीय जैन मिलन के अध्यक्ष पीसी जैन, श्री दिगंबर जैन मां समिति के अध्यक्ष अतुल पाटनी, सहमति परिषद के संरक्षक रौनक सोगानी, जैसवाल जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष हेमंत जैन पांडेय व राजकुमार पांडेय आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जैन मिलन के पदाधिकारियों के द्वारा एक अन्य कार्यक्रम अशोक जैन के सौजन्य से चिड़ियों के लिए 40 चिड़िया आश्रय का वितरण अधिकारियों के सहयोग द्वारा हुआ जिसमें वीर संपतलाल जैन, पीसी कटारिया, प्रेमचंद जैन, कमल बाफना का सहयोग रहा।
प्रकाश जैन के अनुसार आचार्य विद्यासागर जी महाराज के आध्यात्मिक जीवन के साथ-साथ समाज सुधार के 5 पिन प्वाइंट प्रोग्राम बहुत ही तीव्रता से चल रहे हैं जिसके अंतर्गत जीवदया पर्यावरण को सुरक्षित रखना, कन्या शिक्षा हेतु प्रतिभास्थलीओं का निर्माण, हिंदी भाषा के प्रचार हेतु ‘‘इंडिया नहीं भारत कहो’’ एवं हथकरघा भारत को कैसे दोबारा सोने की चिड़िया बनाया जाए पर विचार किया गया। अंत मे महासंघ के नवीन पाटनी के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

(प्रकाष जैन पाटनी)
महामंत्री
मो. 9829332777

error: Content is protected !!