विश्व मंगल कामना से भगवान महावराह के किया 49वाँ महा मस्तकाभिषेक

केकड़ी (पवन राठी )
बघेरा स्थित विश्व विख्यात वराह मन्दिर में भगवान महावराह के 49 वाँ महामस्तकाभिषेक किया गया। विश्व में अमन चैन बना रहे तथा आने वाले समय में प्राणी मात्र में किसी भी प्रकार की कोई संकट नही आए इस हेतु भगवान महावराह का रविवार को पंचामृत्र से महामस्तकाभिषेक किया गया। वराह धाम बघेरा में विराजित भगवान श्री हाई महा वराह के प्रत्येक पूर्णिमा को किए जा रहें महामस्तकाभिषेक के तहत पूर्णिमा कों महा 49वां मस्तकाभिषेक कार्यक्रम के मुख्य यजमान मोहन लाल कुमावत निमिवाल निवासी शान्ति पुरा अजमेर सपत्निक थे। इस मौके पर महावीर उपाध्याय एण्ड पार्टी द्वारा विभिन भजनों की प्रस्तुतियाँ देकर भगवान महावराह का यशोगान किया गया। गौ माता में चल रही बीमारी लम्पी से बचाने के लिए विशेष वैदिक मन्त्रो का उच्चारण भी किया गया। महामस्तकाभिषक में पुजारी दिनेश पाठक, पवन पाठक, दशरथ पाठक, पकंज पाठक ने पंचामृत से भगवान महा वराह का अभिषेक किया। कार्यक्रम के मुख्य आचार्य पंडित सुरेन्द्र पाठक, मनोज श्रोत्रिय . राम सहाय, धमेन्द्र गौतम , अतुल् शुक्ल सहित अन्य पंडितो ने संगीतमय रुद्री पाठ का वैदिक मन्त्रोचारण के साथ भगवान महावराह का पंचामृत से महामस्तकाभिषेक करवाया। महामस्तकाभिषेक में रामनरेश विजय केकड़ी द्वारा इत्र सुगन्धी से अभिषेक करवाया । अजमेर जिले के पूर्व में 100 किमी दूरी पर स्थित ग्राम बघेरा में विराजित यह प्रतिमा अद्वितीय हैं जहाँ प्रत्येक पूर्णिमा पर भगवान महा वराह का पंचामृत द्वारा महामस्तकाभिषेक किया जा रहा है कार्यक्रम के अन्त में महा आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। 50 वॉ महा मस्ताभिषेक कार्तिक सुदी पूर्णिमा को महावीर प्रसाद उपाध्याय द्वारा करवाया जायेगा ।

error: Content is protected !!