सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2020

संस्कृत तथा होम साइंस (फूड न्यूट्रिशन) साक्षात्कार का परिणाम जारी

अजमेर, 12 अक्टूबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2020 के तहत संस्कृत तथा होम साइंस (फूड न्यूट्रिशन) विषयों के साक्षात्कार का परिणाम जारी किया गया। आयोग सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि सहायक आचार्य-संस्कृत लिखित परीक्षा के परिणाम में अस्थाई रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2022 तक किया गया था। साक्षात्कार के बाद संबंधित सेवा नियमानुसार मुख्य सूची में 39 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इसी प्रकार सहायक आचार्य- होम साइंस (फूड न्यूट्रिशन) लिखित परीक्षा के परिणाम में अस्थाई रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 11 अक्टूबर को आयोजित किए गए थे। इसमें साक्षात्कार के बाद संबंधित सेवा नियमानुसार मुख्य सूची में 5 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। एक अभ्यर्थी का परिणाम माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन होने के कारण सील्ड कवर रखा गया है।

error: Content is protected !!