भाजपा की विस्तारक योजना से बूथ स्तर तक पार्टी मजबूत होगी-सोहन शर्मा

केकड़ी 13 अक्टूबर,(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओ की बैठक विनायक वाटिका में अजमेर संभाग सह विस्तारक प्रभारी सोहन शर्मा व केकड़ी विधानसभा विस्तारक गोपाल लाल सैनी के सानिध्य में सम्पन्न हुई।बैठक में अजमेर संभाग सह प्रभारी सोहन शर्मा ने भाजपा राजस्थान की विस्तारक योजना पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओ से बूथ व पन्ना प्रमुख तक पहुंचकर पार्टी संगठन की योजनाओ को पहुँचाने का आव्हान किया व सुकन्या समृद्धि योजना को घर घर तक पहुंचाकर अधिक से अधिक बालिकाओ के खाते खुलवाकर बालिका संरक्षण हेतु कार्य करे। जयपुर संभाग विस्तारक प्रभारी मिथलेश गौतम ने विस्तारक योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की।केकड़ी विधानसभा विस्तारक गोपाल लाल सैनी ने सभी मण्डल अध्यक्ष से बूथ इकाइयों को सक्रिय करने व पन्ना प्रमुखों से सतत सम्पर्क रखने का आव्हान किया,केकड़ी शहर मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए पार्टी की सभी योजनाओं के क्रियान्वयन का विश्वास दिलाते हुए कहा कि के कड़ी विधानसभा क्षेत्र जिला देहात द्वारा सोंपे गए कार्यो में हमेशा अग्रणी रहता है सभी 7 मण्डल अध्यक्षो ने अपने कार्यो के बारे में जानकारी प्रदान की।बैठक में
भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका,जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी,जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर,केकड़ी शहर मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी,वीर सावरकर मण्डल अध्यक्ष राजवीर भींचर,बजरंग मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी,बावनमाता मण्डल अध्यक्ष कालू राम फौजी,गणेश चौकी मण्डल अध्यक्ष महेश शर्मा, केकड़ी प्रधान होनहार सिंह, पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत,पूर्व मण्डल अध्यक्ष बलराज मेहरचन्दानी,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत,जिला महामंत्री देवव्रत सिंह,एस सी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश बोयत,जिला महामंत्री धनराज नायक,किसान मोर्चा जिला मानते धनराज चौधरी,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशा कंवर,जिला मंत्री दमयंती जोशी,महामंत्री अर्जुन सिंह शक्तावत,गिरधर सिंह छाबड़िया,कमल सांखला,कोषाध्यक्ष सुरेश रियाड़,गणेश शर्मा,शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक रोहित जांगिड़,ओबीसी मोर्चा महामंत्री बंटी माली,आईटी प्रकोष्ठ संयोजक रोहन राठी,जयदीप सिंह एस टी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक मीणा,हनुमान धाकड़,रामावतार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!