प्राध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 कार्यक्रम

15 से 17 नवंबर तक अजमेर, जयपुर व जोधपुर जिला मुख्यालय पर होगा परीक्षाओं का आयोजन

अजमेर, 17 अक्टूबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सोमवार को प्राध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 का कार्यक्रम जारी किया गया। आयोग सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमानुसार अजमेर, जयपुर व जोधपुर जिला मुख्यालयों पर परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। 15 नवंबर 2022 को प्रातः 9 से 10.30 बजे तक सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन दोपहर 2 से 5 बजे तक हिन्दी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 16 नवंबर 2022 प्रातः 9 से 12 बजे तक अंग्रेजी तथा दोपहर 2 से 5 बजे तक सामान्य व्याकरण विषय की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसी प्रकार 17 नवंबर 2022 को प्रातः 9 से 12 बजे तक साहित्य तथा दोपहर 2 से 5 बजे तक व्याकरण विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

error: Content is protected !!