केकड़ी 22 अक्टूबर(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का जन्मदिन कन्यापूजन कर मनाया जाएगा। भाजपा नेता राजेंद्र विनायका ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल द्वारा इस मौके पर कन्या पूजन कर बालिकाओ को संबल प्रदान करने हेतु सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खुलवाए जाएंगे। भाजपा अजमेर देहात जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी ने बताया कि
इस मौके पर सांय 4 बजे विनायक वाटिका में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा होंगे कार्यक्रम में भाजपा केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के सभी मण्डल अध्यक्ष व पदाधिकारी जिला पदाधिकारी सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला व मंडल पदाधिकारी सभी जनप्रतिनिधि,सभी बूथ अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे।