मिठाई वितरित कर मनाया गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन

केकड़ी 22 अक्टूबर(पवन राठी)
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जन्मदिवस भारतीय जनता पार्टी के प्रचार मंडल द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घुमंतू परिवारों के बीच दीपावली और धनतेरस महा पर्व के मद्देनजर पूजन सामग्री व मिठाई वितरित कर गृह मंत्री अमित शाह के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, केकड़ी प्रधान होनहार सिंह राठौर,मंडल अध्यक्ष अनिल राठी पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराज मेहरचंदानी,शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक रोहित जांगिड़, पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक विनोद गोठरवाल, आईटी सेल संयोजक रोहन राठी, ओबीसी मोर्चा महामंत्री बंटी माली,खेलकूद प्रकोष्ठ संयोजक मोहित शर्मा, मंडल मंत्री सुरेश सेन व प्रीतम जेन,एससी मोर्चा महामंत्री संजय बेनीवाल,घीसू सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!