हमले में तीन पुलिस कर्मी हुए घायल
केकड़ी 4 नवंबर ( पवन राठी)जमीनी विवाद में उपखंड न्यायालय केकड़ी द्वारा रिसीवर नियुक्त किये जाने के बाद सिटी थाने के पुलिस जाप्ते के ग्राम सलारी में जांच हेतु जाने पर बदमाशों द्वारा हमला कर दिया गया।बदमाशो ने पुलिस टीम पर सरियों और लाठियों से हमला किया और जमकर मारपीट की गई।जिसमें हेड कांस्टेबल राजेश मीणा किशन लाल चौधरी व कांस्टेबल रामराज सामरिया घायल हुए।पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही करने पर हमलावर भाग छुटे।
हमलावरों की संख्या 30-35थी।
घायल पुलिस कर्मियों का मेडिकल करवाकर पुलिस हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने में जुट गई है।
गौर तलब है कि उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली ने जमीनी विवाद में सिटी थानाधिकारी को रिसीवर नियुक्त किया था उसके बाद शुक्रवार सुबह सिटी थानाधिकारी राजवीर सिंह जांच के लिए मय जाप्ता ग्राम सलारी पंहुचे तब यह हमला हुवा।